निर्भया के माता-पिता ने दिल्ली पुलिस के ‘Say Help’ ऐप के लिए ऑटो रैली को दिखाई हरी झंडी

Nirbhaya Say Help App, #DelhiPolice, #AutoRally, #SafetyAwareness, #WomenSafety, #JusticeForNirbhaya, #Empowerment, #CommunitySupport, #PublicSafety,

Nirbhaya Say Help App : दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए “Say Help” ऐप को बढ़ावा देने के लिए एक ऑटो रिक्शा जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में लगभग 500 ऑटो रिक्शा ने हिस्सा लिया।इस पहल का मकसद आवाज-संचालित ऐप के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि ये आपातकालीन हालातों में जरूरत पड़ने पर महिलाओं की मदद कर सके।

Read also-Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट, ग्रैप के चौथे चरण के प्रतिबंध लागू किए गए

निर्भया के माता-पिता ने ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान को अपना समर्थन दिया।दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से “Say Help” ऐप को डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने की अपील की। इसे वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहाहै।Nirbhaya Say Help App 

Read also- Gujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन अधिकारियों पर हमला किया, 47 घायल

“Say Help” ऐप बनाने वालों ने इसकी प्रमुख सुरक्षा विशेषता का जिक्र किया। उनके मुताबिक ये ऐप गलत अलर्ट को रोकने और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।पुलिस और सिविल सोसाइटी के समर्थन से, “Say Help” ऐप को राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर पेश किया जा रहा है।Nirbhaya Say Help App  Nirbhaya Say Help App  Nirbhaya Say Help App 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *