Assam: ब्रह्मपुत्र क्रूज पर PM मोदी ने छात्रों से परीक्षा पे की चर्चा, 25 छात्र हुए शामिल

Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर सवार हुए और ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में असम के विभिन्न स्कूलों के कुल 25 छात्रों ने भाग लिया।अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी तीन डेक वाले ‘एम वी चराइदेव दो’ क्रूज पर सवार हुए। वे अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) के गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल पहुंचे और तैरते पुल के रास्ते जहाज तक गए। हाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस टर्मिनल का उद्घाटन किया था। Assam: 

Read Also: Asia Cup: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित

अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान सुबह से ही नदी में गश्त कर रहे हैं।पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए शनिवार से दो दिन के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर नौका सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कार्यक्रम में कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मरिगांव, डिब्रूगढ़, कछार, श्रीभूमि, बक्सा, दीमा हसाओ, कोकराझार, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नलबाड़ी जिलों के स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया।Assam: 

Read Also: जम्मू कश्मीर: ‘चिल्लई कलां’ के लिए श्रीनगर तैयार, बारिश और बर्फबारी से खुश्क मौसम से राहत मिलने की उम्मीद

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, असम जातीय विद्यालय, डॉन बॉस्को संस्थान और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत सरकारी, आवासीय और निजी स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि पिछले साल प्रधानमंत्री के काजीरंगा दौरे के बाद वहां पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी और इसी तरह नदी पर्यटन में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 2018 से प्रतिवर्ष किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य परीक्षा के दबाव से निपटने में छात्रों की मदद करना और पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन का संदेश देना है।Assam: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *