सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती कैंप नौ फरवरी से शुरू होगा

भारतीय ओलंपिक संघ यानि आईओए की तरफ से गठित एड-हॉक कमेटी, महिला और पुरुष पहलानों के लिए राष्ट्रीय कुश्ती कैंप का आयोजन नौ फरवरी से करेगी। पुरुषों का कैंप सोनीपत में और महिलाओं का कैंप पटियाला में लगेगा।पांच फरवरी को जयपुर में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप खत्म होने के तुरंत बाद नेशनल कैंप का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग और विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी नजदीक हैं।

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, दो से पांच फरवरी तक जयपुर में सीनियर नेशनल कैंप आयोजित कर रहा है। इसमें सीनियर फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिलाओं की 30 वेट कैटेगरी में पदक विजेता चुने जाएंगे।ये 19 से 21 अप्रैल तक बिश्केक में होने वाले एशियन क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट और नौ से 12 मई तक इस्तांबुल में होने वाले विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में शामिल होंगे।

Read also – दिल्ली का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिरा, वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’

इसके अलावा नेशनल कैंप में 11 से 16 अप्रैल तक बिश्केक में होने वाली सीनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए भी एथलीटों को तैयार किया जाएगा।पिछले साल, भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पर कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए टॉप पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिस कारण नेशनल कैंपों में अड़चन आई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *