Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की

Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्व प्रधान मंत्री, चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में स्थापित उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। Delhi:

Read Also: Indigo: इंडिगो ने मंगलवार को विभिन्न हवाई अड्डों से 50 उड़ानें कीं रद्द, जानिए वजह!

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, जयंत चौधरी, संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।लोकसभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव,  पी.सी. मोदी ने भी केंद्रीय कक्ष में चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। Delhi:
लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेज़ी में प्रकाशित चौधरी चरण सिंह के  जीवन पर आधारित एक पुस्तिका समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में चौधरी चरण सिंह का चित्र का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा 23 दिसंबर 1993 को किया गया था।
इससे पूर्व, ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में लोकसभा अध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भारतीय राजनीति में गांव, किसान और श्रमिकों की आवाज़ बताया। उन्होंने यह भी कहा  कि ग्राम स्वराज, कृषक सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को अपने सार्वजनिक जीवन का ध्येय मानने वाले चौधरी चरण सिंह जी आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरक रहेंगे। Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *