Crime News: कलयुगी बेटा बना हैवान, सुपारी देकर कराई अपने ही पिता की हत्या

Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि मृतक के दो बेटों ने ही उसकी हत्या करवाई थी। आरोप है कि दोनों अभियुक्तों ने अपने पिता की हत्या करवाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही समेत भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। Crime News: 

Read Also: Gen-Z Protest: ईरान में बदहाल अर्थव्यवस्था के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, हिसंक झड़प में सात की मौत

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि विगत 26 दिसंबर को लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में अपने घर लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी योगेश (58) की दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। योगेश बागपत जिले के रहने वाले थे। गौतम ने बताया कि योगेश अपने बेटों से घर खाली करवाने की कोशिश कर रहे थे। इससे नाराज उनके बेटों ने कथित तौर पर संपत्ति के लालच में उनकी हत्या की साजिश रची। Crime News: 

Read also-Bullet Train: बुलेट ट्रेन को लेकर आई खुशखबरी, रेल मंत्री ने किया तारीख का ऐलान

बेटों ने कथित तौर पर पड़ोसी अरविंद (32) नामक ‘सुपारी लेकर हत्या करने वाले’ को पिता की सुपारी दी। उन्होंने बताया कि अरविंद ने कौशांबी जिले में सिपाही के पद पर तैनात अपने साले नवीन के साथ मिलकर गोली चलाई। गौतम ने बताया कि पूछताछ के दौरान अरविंद ने कुबूल किया कि उसने और नवीन ने योगेश पर दो गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। Crime News: 

उन्होंने बताया कि अरविंद को बुधवार शाम को गिरफ्तार करके गाजियाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और खोखा बरामद किए गए हैं।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिपाही नवीन और मृतक योगेश के दोनों बेटे फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं। Crime News: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *