मंदिर दुर्घटना के बाद एक्शन में केरल सरकार, जांच के किया एसआईटी का गठन

Kerala Temple Blast:

Kerala Temple Blast: केरल के कासरगोड जिले में नीलेश्वरम के निकट एक मंदिर में तेय्यम नृत्य के दौरान सोमवार देर रात आग लगने से 154 लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। आग लगने की ये घटना पास ही एक स्थान में रखे पटाखों में विस्फोट के कारण हुई।कासरगोड जिला पुलिस प्रमुख डी. शिल्पा ने आग लगने की घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की घोषणा की है।

Read also-Snowfall: जम्मू कश्मीर घाटी के इलाकों में बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना, पर्यटकों के खिले चेहरे

जिला प्रशासन ने कहा कि एडिशनल डिविजनल मजिस्ट्रेट को घटना की अलग से जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।पुलिस ने बताया कि ये घटना केरल के कासरगोड जिले में नीलेश्वरम के पास अंजुत्तनबलम वीरेरकावु मंदिर में हुई। नीलेश्वरम पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पी. राजीव, राज्य मंत्री,केरल: ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सरकार ने इसकी जांच कराने और पीड़ितों को उचित इलाज मुहैया कराने का फैसला किया है। हम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे। हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। इस तरह की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।”

Read also-दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट के बाद स्टेडियम में फैली गंदगी से खिलाड़ी हुए खफा, कर दी ये डिमाड़

“दरअसल, उन्हें (जिला प्रशासन को) यह देखने का समय या मौका ही नहीं मिला कि कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। इसकी पूछताछ की गई है। उस जांच के आधार पर हम पता लगाएंगे कि किस तरफ से खामियां थीं, क्या अनुमति थी, क्या उन्होंने आवेदन जमा किया था।
जांच के आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी और फिर महोत्सव आयोजित करने के संबंध में समितियों को निर्देश देगी, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *