AAP ने BJP के खिलाफ सिख गुरुओं की बेअदबी के आरोप को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

Delhi:
Delhi: आम आदमी पार्टी ने आज बीजेपी के खिलाफ कथित सिख गुरुओं की बेअदबी के आरोप को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में पार्टी के कई विधायक, पूर्व विधायक, निगम पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बीजेपी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया गया था, जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके में BNS की धारा 163 लागू कर दी।Delhi: 
दोपहर होते ही AAP कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, बुरारी से विधायक संजीव झा समेत कई विधायक और निगम पार्षद मौजूद रहे। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से इलाके को खाली करने की अपील करती रही।संजीव झा, विधायक बुरारी-  पुलिस द्वारा बार-बार अनाउंसमेंट के बावजूद कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई प्रदर्शनकारियों को डिटेन करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।Delhi:
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया। कई नेताओं और निगम पार्षदों को बसों में भरकर इलाके से हटाया गया।इस तरह कथित गुरुओं की बेअदबी के आरोप को लेकर शुरू हुआ AAP का प्रदर्शन ज्यादा देर नहीं चल पाया और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में ले लिए गए। इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *