Kashmir: शोपियां में पारा शून्य से नीचे, पाइपलाइन में जमा पानी… लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Kashmir

Kashmir: कश्मीर घाटी में 40 दिन चलने वाली कड़ाके की ठंड – चिल्लई कलां का दौर जारी है। शोपियां जिले में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पानी की पाइपलाइनें जम गई हैं और लोग परेशान हैं।पाइपलाइन में जमी बर्फ को पिघलाने के लिए लोग पारंपरिक उपाय कर रहे हैं। जैसे, पाइपों पर उबलता पानी डालना या उन पर भूसा जलाना। Kashmir

Read Also: BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कोयंबटूर में पोंगल’ समारोह में हुए शामिल

कई लोगों का कहना है कि उन्हें पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि कड़ाके की ठंड के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए फौरन वैकल्पिक बंदोबस्त करे।Kashmir

Read Also: राउरकेला के पास उतरते समय एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 यात्री घायल

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार 8 जनवरी सुबह श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पहले इस महीने की 10 तारीख तक शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि, बुधवार को मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, लेकिन 20 जनवरी तक शुष्क मौसम के आसार हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *