USA: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने प्रमुख अमेरिकी सांसदों की मेजबानी की

USA:

USA: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच गहराती साझेदारी को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में मिल रहे निरंतर, द्विदलीय समर्थन का स्वागत करते हुए प्रमुख अमेरिकी सांसदों की मेजबानी की।द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच पिछले दो महीनों में शीर्ष अमेरिकी सांसदों के साथ यह क्वात्रा की दूसरी ऐसी बैठक रही।

Read Also: Haryana: सरकार द्वारा प्री बजट में मांगे सुझावों पर चरखी दादरी के दुकानदारों ने दिए कई सुझाव

क्वात्रा ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इंडिया हाउस में एक विशेष शाम। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 12 माननीय सदस्यों की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला।’’ इंडिया हाउस वाशिंगटन में राजदूत का आधिकारिक निवास है।क्वात्रा ने कहा कि उन्होंने ‘‘अमेरिकी कांग्रेस में भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिल रहे निरंतर, द्विदलीय समर्थन का स्वागत किया, जिसमें व्यापार और आर्थिक संबंधों, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और नवाचार, मजबूत रक्षा सहयोग तथा महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी प्रयासों पर व्यापक चर्चा शामिल रही।’’USA:

Read Also: सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी: भारतीय सेना हर समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार

भारतीय दूत ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में भारत की सात प्रतिशत से अधिक अनुमानित मजबूत आर्थिक वृद्धि ‘‘समृद्धि और सुरक्षा के इस साझा दृष्टिकोण को और सुदृढ़ करती है।’’क्वात्रा ने कांग्रेस सदस्य डेबोरा रॉस और प्रतिनिधि रॉब विटमैन का स्वागत किया, जो ‘कांग्रेसनल स्टडी ग्रुप ऑन इंडिया’ के सह-अध्यक्ष हैं।यह पहल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के साथ भारत की भागीदारी को बढ़ाने के लिए है और इसे ‘एसोसिएशन ऑफ फॉर्मर मेंबर्स ऑफ कांग्रेस तथा राउंडग्लास फाउंडेशन’ का समर्थन प्राप्त है।USA:

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर अब तक छह दौर की वार्ता हो चुकी है।इस समझौते में अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क के मुद्दे को सुलझाने के लिए एक रूपरेखा समझौता भी शामिल है।इससे पहले एक दिसंबर को क्वात्रा ने ऊर्जा, रक्षा और व्यापार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के एक समूह के साथ ‘‘उपयोगी बातचीत’’ की थी।तब उन्होंने इंडिया हाउस में अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम, रिचर्ड ब्लूमेंथल, शेल्डन व्हाइटहाउस, पीटर वेल्च, डैन सुलिवन और मार्कवेन मुलिन की मेजबानी की थी।क्वात्रा विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए नियमित रूप से अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करते रहे हैं।USA:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *