Haryana: यमुनानगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 36 लाख की अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Gurgaon Drugs Case, urgaon news, गुरुग्राम न्यूज, गुड़गांव न्यूज, हरियाणा न्यूज, Gurugram news, Haryana News, Taran tara news, Haryana police, Gurgaon Drugs Case, Gurgaon police
Haryana: यमुनानगर  में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यमुनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 36 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में चल रहे नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।Haryana:  
डीएसपी राजीव मिगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिहार से भारी मात्रा में अफीम लाकर इलाके में सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और संदिग्धों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 किलो 914 ग्राम अफीम बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। Haryana:  
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार की गई दो महिला आरोपी बिहार के मोतिहार जिले से अफीम लेकर यमुनानगर पहुंची थीं। यहां आकर वे इस नशे की खेप को स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की तैयारी में थीं। वहीं पुलिस ने इस मामले में यमुनानगर की एक महिला और एक पुरुष को भी गिरफ्तार किया है, जो इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थें। डीएसपी ने बताया कि बताया कि पिछले कुछ समय से यमुनानगर में नशा तस्करी की गतिविधियां बढ़ रही थीं। पुलिस लगातार इस नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Haryana:  
फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था। Haryana:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *