Haryana: सरकार द्वारा प्री बजट में मांगे सुझावों पर चरखी दादरी के दुकानदारों ने दिए कई सुझाव

CM Saini:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्री बजट के लिए मांगे सुझावों को लेकर चरखी दादरी के दुकानदारों व व्यापारियों ने अपनी मांग रखी हैं। साथ ही सरकार से हरियाणा में पेश होने वाले बजट में कई सुझाव दिए हैं। Haryana:

Read Also: जस्टिस वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, संसदीय पैनल की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

व्यापारी राकेश वशिष्ठ ने कहा कि सरकार ऐसी नीति लाए ताकि छोटे व्यवसायियों को फायदा मिले। वहीं आनलाइन बिक्री भी प्रभावित ना हो और दुकानदारों की रोजी-रोटी भी चलती रहे। दुकानदार अंकुश व अशोक कुमार ने कहा कि बजट में खासकर छोटे दुकानदारों के लिए विशेष छूट मिले और लोन सहित अन्य सुविधाएं मिलें। आनलाइन कंपनियों से ग्राहक सीधे रूप से खरीदारी कर रहे हैं, जिनसे उनका धंधा कम हो गया है। सरकार कोई ऐसी नीति या योजना शुरू करें कि दुकानदारों का काम चलता रहे।Haryana:

Read Also: Haryana: आयुष्मान योजना के तहत हॉस्पिटल को मिलने वाली साढ़े 400 करोड़ की राशि अटकी, डॉक्टरों ने जताया रोष

वहीं संजय कुमार, पवन व दीपक ने सरकार से छोटे व्यवसाय करने वालों की आमदनी व उनके व्यापार को बचाने के लिए ऐसी व्यवस्था करें ताकि उनका रोजगार चलता रहे। आनलाइन व्यापारी के कारण दुकानदारों की आमदनी में कमी आई है। ऐसे में प्रदेश सरकार दुकानदार हित के लिए बजट में उनका विशेष ख्याल रहे।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *