Delhi: BJP ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का किया ऐलान, चुनाव शेड्यूल जारी

Delhi:

Delhi: बीजेपी ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि इस पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे और अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि कोई और नेता इस मुकाबले में शामिल होगा। Delhi: 

Read Also: Haryana: सरकार द्वारा प्री बजट में मांगे सुझावों पर चरखी दादरी के दुकानदारों ने दिए कई सुझाव

बीजेपी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा जारी संगठन चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम चार बजे के बीच दाखिल किया जा सकेगा और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच नामांकन वापस ले सकेंगे।उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की छानबीन 19 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाएगी।Delhi: 

Read Also: Seoul: दक्षिण कोरिया की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून को सुनाई पांच साल कैद की सजा

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन नए चुने गए भाजपा अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।’नबीन बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जे पी नड्डा की जगह ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नबीन की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है।नड्डा को भी जून 2019 में पहले बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और बाद में 20 जनवरी, 2020 को उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।Delhi: 

दिवंगत बीजेपी नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे नितिन नबीन (45) को पार्टी में सक्रिय रहने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है जो संगठन से गहराई से जुड़े हैं।
उनकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की है।नबीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा से विधायक हैं और दो बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *