Haryana: महेंद्रगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बढ़ी ठंड

Haryana: महेंद्रगढ़ जिले में बीती रात मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। रुक-रुक कर हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी, क्योंकि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। हालांकि किसानों का कहना है कि अगर बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है, तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। Haryana: 

जिससे उनकी चिंता बढ़ सकती है। वहीं बारिश के कारण महेंद्रगढ़ शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और बीच-बीच में बारिश भी हो सकतीहै। ऐसे में प्रशासन और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। Haryana: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *