Uttarakhand: तीन माह बाद विधि विधान से खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, ये रहेगा शुभ मूहुर्त

Uttarakhand
Uttarakhand: बसंत पंचमी के मौके पर आज उत्तराखंड के चार धाम में मोक्ष धाम बद्रीनाथ धाम के ग्रीष्मकालीन कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है. नरेंद्रनगर राजमहल में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई है. इस साल 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ के कपाट खोले जाएंगे। Uttarakhand:
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार टिहरी राजा की जन्म कुंडली देखकर राजा के पुरोहित बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय करते हैं. उन्हें मान्यताओं को लेकर आज नरेंद्रनगर राजमहल में टिहरी के राजा मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर बदरीनाथ कपाट खुलने की तिथि तय की गई।Uttarakhand:
तिथि तय होने के बाद टिहरी राजा मनुजेंद्र शाह ने बताया की 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे और उससे पहले 7 अप्रैल को बद्रीनाथ भगवान के श्रृंगार के लिए नरेंद्र राज महल में तिल का तेल निकाला जाएगा. जिसे स्थानीय भाषा में गाडू घड़ा कहा जाता है।Uttarakhand:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *