Bollywood: The Bluff के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा के शानदार अभिनय की एक्टर महेश ने खूब की तारीफ

Bollywood: अभिनेता महेश बाबू ने अपनी फिल्म “वाराणसी” की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म “द ब्लफ” के ट्रेलर में प्रियंका “बिना किसी समझौते वाली और बेहद जबरदस्त” नजर आ रही हैं।अभिनेता को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और साथ में एक नोट भी लिखा। Bollywood:

Read Also: दिल्ली कैपिटल्स सात विकेट से जीती, आरसीबी को मिली पहली हार

उन्होंने लिखा, “ट्रेलर बहुत पसंद आया… @priyankachopra एक बार फिर बिना किसी समझौते वाली और जबरदस्त हैं। #TheBluff की पूरी टीम को 25 फरवरी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।फिल्म निर्माता फ्रैंक ई. फ्लॉवर्स द्वारा निर्देशित द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म “द ब्लफ” 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।केमैन आइलैंड्स की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक पूर्व समुद्री डाकू की कहानी है जिसका शांत जीवन उसके हिंसक अतीत के वापस आने से तहस-नहस हो जाता है। Bollywood:

Read Also: राष्ट्रीय मतदाता दिवश पर राष्ट्रपति मुर्मू बोली- भारतीय प्रलोभन और गलत सूचनाओं से दूर रहकर…

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बोडेन की भूमिका निभाई है जो एक कुशल पूर्व समुद्री डाकू है और उसे ये विश्वास है कि वह अपने परिवार के साथ शांति से रहने के लिए खून-खराबे वाली जिंदगी पीछे छोड़ चुकी है।प्रियंका के अलावा फिल्म में सफिया ग्रेस ओकले-ग्रीन, तेमुएरा मॉरिसन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, जैक मॉरिस और डेविड फील्ड शामिल हैं।ये फिल्म फिल्ममेकर जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो और एंजेला रूसो-ओटस्टॉट ने अपने बैनर एजीबीओ के तहत प्रोड्यूस की है। 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *