GUJARAT: अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर भर आती हैं पीड़ित परिवारों की आंखें

GUJARAT:

GUJARAT: कहते हैं वक्त हर जख्म को भर देता है लेकिन कुछ घाव ऐसे होते हैं जिन्हें भरने में अरसा लग जाता है। अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों का हाल भी कुछ ऐसा है। हादसे के एक साल बाद भी उनके घाव उतने ही ताजे हैं। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही एअर इंडिया का एआई-171 विमान क्रैश हो गया था। हादसे के एक साल बाद पीड़ित परिवार उस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।GUJARAT

Read Also-निपाह वायरस: केरल के कोझिकोड में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि

इस विमान हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें यात्री, क्रू के सदस्य और पास के एक मेडिकल हॉस्टल में मौजूद लोग भी शामिल थे। इस हादसे में केवल एक यात्री ही जिंदा बच पाया था। पीड़ितों के परिवारों की 12 जून की उस घटना को याद करते ही आंखे भर आती हैं। बता दें कि, जून में अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए फ्लाइट रवाना हुई थी। लेकिन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद ही मेघानी नगर में हॉस्टल कॉम्प्लेक्स पर गिर गया।GUJARAT

Read Also-कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत 4 उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

इस हादसे में जमीन पर मौजूद लोगों की भी जान चली गई। उनके नुकसान की भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन पीड़ित परिवार न्याय चाहते हैं। उनके लिए इसका मतलब सच पता करना है कि आखिर क्रैश की वजह क्या थी? कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला है। अपनों को खोने का दर्द उन्हें आज भी हैं लेकिन उन्हें ईश्वर पर भरोसा है। अपनों से बिछडने का दर्द कम नहीं हो रहा है…लेकिन कुछ चीजें हैं जो लोगों को जोड़े रखती है, उनमें से एक है घटना की निष्पक्ष जांच, जिससे पता चल सके कि आखिर गड़बड़ कहां हुई थी।GUJARAT

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *