kerala News : केरल में महिला रिश्तेदार की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

kerala News, Kerala, Kozhikode, suicide, social media, viral video, Shimizita Mustafa, sexual harassment, police custody, human rights commission, केरल, यौन उत्पीड़न का मामला

kerala News : केरल के कोझिकोड में पुलिस ने एक महिला रिश्तेदार की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की थी।पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी की ये घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही थी, लेकिन वास्तव में अवैध संबंधों को छिपाने के लिए हत्या की गई थी।उन्होंने बताया कि इलाथुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले शनिवार को 26 वर्षीय पीड़िता एक औद्योगिक इकाई में गंभीर स्थिति में मिली थी।kerala News  kerala News  kerala News  kerala News 

Read also- Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की घोषणा की

उन्होंने कहा कि आरोपी उस औद्योगिक इकाई का मालिक है। महिला के रिश्तेदार और आरोपी वैशाख ने दावा किया था कि उसने पीड़िता को फंदे से लटका हुआ पाया और अपनी पत्नी की मदद से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन जांच में पता चला कि वैशाख ने महिला को कथित तौर पर यह कहकर वहां बुलाया था कि वे दोनों एक साथ अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेंगे।उन्होंने बताया कि अपनी इस बात को वास्तविक रूप देने के लिए उसने वहां दो फंदे भी लगाए थे।

पुलिस के अनुसार, जैसे ही पीड़िता ने फंदे में अपनी गर्दन डाली, वैशाख ने उसके पैर के नीचे रखा टेबल हटा दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को मौके पर बुलाया और ऐसा आचरण किया जैसे वे इस ‘आत्महत्या’ से बहुत परेशान है।पुलिस ने कहा कि मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से संकेत मिला कि पीड़िता का यौन शोषण किया गया था।पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वैशाख की योजना उसी रात वापस जाकर सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने की थी, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।kerala News  kerala News  kerala News 

Read also- Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की घोषणा की

लेकिन उसके बयानों से संदेह पैदा होने के बाद पुलिस ने तुरंत इकाई को सील कर दिया, जिससे डिजिटल सबूत सुरक्षित रहे और अंततः वही उसकी गिरफ्तारी का मुख्य आधार बने। पूछताछ के दौरान वैशाख ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उनके बीच संबंध थे और पीड़िता लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी जिससे वे छुटकारा पाना चाहता था। सीसीटीवी फुटेज को समय रहते सुरक्षित करना इस मामले में निर्णायक मोड़ साबित हुआ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *