कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया

TAMIL NADU

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले चुनाव अभियान समिति और घोषणापत्र समिति समेत पांच समितियों का गठन किया जिनमें प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु के लिए प्रदेश निर्वाचन समिति, चुनाव अभियान समिति, घोषणापत्र समिति, प्रचार एवं मीडिया प्रबंधन समिति और चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति का गठन किया।

Read Also-मध्य प्रदेश में साइबर ठगों के गैंग का भांडाफोड़

सांसद ए. चेल्लाकुमार को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और सांसद ज्योति मणि को इस समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है । सांसद कार्ति चिदंबरम को चुनाव घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर को चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । तमिलनाडु में अप्रैल महीने में विधानसभा चुनाव संभावित है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *