बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द, सैलानी फंसे

Jammu Kashmir Flight Cancel ,Flight Cancel, Air travel, snowfall in Jammu Kashmir, 58 flights Cancel, Srinagar Flight cancelled, tourists stranded in Srinagar, Jammu Kashmir Snowfall, Jammu Kashmir Flight Cancel, जम्मू-कश्मीर उड़ानें रद्द, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

Jammu Kashmir Flight Cancel : कश्मीर में बर्फबारी के कारण मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे आने वाली और यहां से प्रस्थान करने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने यहां बताया कि प्रतिकूल मौसम और श्रीनगर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण वर्तमान में रनवे विमानों के सुरक्षित संचालन के लिए उपलब्ध नहीं है।

Read also- रेनो इंडिया को नई ‘डस्टर’ के सहारे मजबूत स्थिति हासिल करने का भरोसा- रेनो इंडिया के प्रबंध निदेशक

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए श्रीनगर आने वाली और यहां से जाने वाली आज की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।उन्होंने कहा कि एयरलाइंस और हवाई अड्डे के अधिकारी मौसम की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।अधिकारी ने बताया कि जैसे ही मौसम में इस स्तर तक सुधार होगा कि रनवे को संचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया जा सके तो उड़ानें फिर से शुरू कर दी जाएंगी। बर्फबारी के कारण कुल 58 उड़ानें रद्द की गई हैंJammu Kashmir Flight Cancel 

Read also-  एम्स में कड़ी सुरक्षा के बीच नकाबपोश व्यक्ति ने महिला कर्मचारी की चेन छीनी

जिनमें 29 आने वाली और 29 जाने वाली उड़ान शामिल हैं।उन्होंने यात्रियों को उड़ानों से संबंधित नवीनतम जानकारी लेने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन के संपर्क में रहने की सलाह दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ानों के रद्द होने से उन सैकड़ों पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जो सप्ताहांत और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां घाटी में बिताने के बाद घर लौटने वाले थे। फिलहाल ये सभी पर्यटक वहां फंसे हुए हैं।Jammu Kashmir Flight Cancel  Jammu Kashmir Flight Cancel  Jammu Kashmir Flight Cancel  Jammu Kashmir Flight Cancel 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *