Sports News: टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स में डी. गुकेश को मिली हार, एरिगैसी ने खेला ड्रा

Sports News: विश्व चैंपियन डी. गुकेश को टाटा स्टील मास्टर्स में के नौवें दौर में बुधवार को यहां जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम के खिलाफ पराजय झेलनी पड़ी, जबकि अर्जुन एरिगैसी को अमेरिका के हैंस मोक नीमैन के साथ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। कैडिडेट्स टूर्नामेंट का टिकट पक्का करने वाले इकलौते भारतीय आर प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट में पहली बार सफलता का स्वाद चखा।

Read Also: Bollywood: 38 साल के फेमस सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव उज्बेकिस्तान के हमवतन नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ बराबरी की बाजी खेली। अब्दुसत्तोरोव छह अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। सिंदारोव नीदरलैंड्स के जोर्डन वान फोरेस्ट और तुर्किये के यागिज कान एरदोग्मुस के साथ 5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।Sports News: 

Read Also: Bank Strike: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक यूनियनों की हड़ताल जारी, देशभर में कामकाज पर असर

टूर्नामेंट में अब चार दौर शेष है और नीमैन पांच अंक के साथ इनके ठीक पीछे हैं। गुकेश, प्रज्ञानानंदा और अर्जुन के खाते में चार-चार अंक हैं। भारतीय खिलाड़ियों के लिए अब खिताब जीतना काफी मुश्किल हो गया है। गुकेश की हार परेशान करने वाली रही क्योंकि वह सफेद मोहरों से खेल रहे थे। उन्होंने 37 चाल के बाद हार मान ली। प्रज्ञानानंदा ने हमवतन अरविंद चिदंबरम को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। उनके लिए बड़ा सवाल यही है कि क्या यह जीत बहुत देर से आई।दिन का सबसे प्रभावशाली मुकाबला पूर्व चैंपियन फोरेस्ट ने खेला। उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को महज 26 चालों में शिकस्त दी।Sports News: 

तुर्किये की 14 साल के एरदोग्मुस तेजी से दुनिया के सबसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी की तरह उभर रहे हैं। उन्होंने चेक गणराज्य के थाई दाई वान गुयेन को हराकर एक और प्रभावशाली सफलता हासिल की।एरिगैसी ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अच्छी शुरुआत लेकिन वह लय को बरकरार नहीं रख से और नीमैन ने कुछ अच्छी चालों के बाद उन्हें इस बाजी को बराबरी पर खत्म करने के मजबूर किया।Sports News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *