दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में दिल्ली-NCR प्लानिंग बोर्ड की बैठक हुई है। दिल्ली-NCR प्लानिंग बोर्ड की बैठक में शिरकत करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, “आज की बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई है और ये भी बताया कि NCR के एरिया में कोई परिवर्तन नहीं होगा। NCR के 2041 के प्लान पर भी चर्चा हुई है, उसको फाइनल करने के लिए अब कमेटी बनाई गई है, जिसमें केंद्र और राज्य के अधिकारी होंगे और 15 अगस्त तक कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही RRTS के साथ 4 ग्रीन फील्ड शहर नमो शहर विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। NCR प्लानिंग बोर्ड की अगली बैठक अब दिसंबर में हो सकती है।”
Read Also: कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने RSS से कहा- अहंकार छोड़ें और कानून का पालन करें
आपको बता दें, देश की राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई दिल्ली-NCR प्लानिंग बोर्ड की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, केंद्र सरकार और सभी संबंधित राज्यों के कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक में दिल्ली-NCR क्षेत्र के लिए भविष्य की योजनाओं पर मंथन हुआ है।
Read Also: मसूरी के होमस्टे में गुरुग्राम की आईटी पेशेवर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गौरतलब है, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के सुव्यवस्थित, समन्वित एवं संतुलित विकास को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की 42वीं बैठक की अध्यक्षता की है। बैठक के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के बीच संस्थागत समन्वय को मजबूत करने, क्षेत्रीय आवागमन एवं संपर्क सुविधाओं को बेहतर बनाने, विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा NCR से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। NCRPB राज्यों के बीच समन्वित विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को अधिक सुव्यवस्थित, सुगम, सक्षम एवं सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
