Bollywood: 38 साल के फेमस सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Bollywood: 

Bollywood: चिन्मयी श्रीपदा ने अरिजीत सिंह को अपने पसंदीदा म्यूजिशियन में से एक और एक आध्यात्मिक रूप से विकसित इंसान बताते हुए कहा कि ‘चन्ना मेरेया’ सिंगर का प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अगला कदम शानदार होगा। 38 साल के सिंगर ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की और पुष्टि की कि वे अब फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लेंगे। अरिजीत के इस ऐलान ने उनके प्रशंसकों, म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया।  Bollywood: 

Read Also: Baramati: नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू: विमान दुर्घटना के समय दृश्यता कम थी

उन्होंने कहा कि प्लेबैक से रिटायर होने के उनके फैसले का मतलब ये नहीं है कि वो म्यूजिक बनाना बंद कर देंगे। वो बस इसे स्वतंत्र रूप से करेंगे।श्रीपदा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “‘तुम ही हो’ गाना जब रिलीज नहीं हुआ था, उसके बाद वो फिल्म जगत के सबसे चहेते और डिमांडिंग सिंगर बन गए। उसके बाद भी मैंने उनके साथ काम किया और कुछ भी नहीं बदला था। वो न सिर्फ एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि बेहद संवेदनशील इंसान भी हैं।” Bollywood: 

Read Also: Haryana: सूरजकुंड क्राफ्ट मेला और UGC को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने दिया बड़ा बयान

अरिजीत ने 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में एक प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया और 2011 में इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘मर्डर 2’ के गीत ‘फिर मोहब्बत’ से बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू किया।साल 2013 में ‘आशिकी 2’ के ‘तुम ही हो’ गाने से उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। इस गाने की सफलता ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद, अरिजीत ने ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘राबता’, ‘केसरिया’, ‘गेरुआ’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘चलेया’ जैसे कई हिट गाने दिए।अरिजीत ने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी सहित कई भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए और प्रमुख संगीतकारों और फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया। Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *