महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनीं सुनेत्रा पवार, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Maharashtra: Sunetra Pawar becomes the first woman Deputy CM of Maharashtra, PM Modi congratulates her

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानी आज 31 जनवरी को महाराष्ट्र की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और दिवंगत अजितदादा पवार के ‘विजन’ को पूरा करेंगी।’’  Maharashtra

Read Also: बेंगलुरू के पास दम घुटने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत

अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष थे। शनिवार को सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल की नेता चुना गया। सुनेत्रा पवार ने शनिवार यानी आज 31 जनवरी को मुंबई में एक समारोह में महाराष्ट्र की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *