President: यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर द्रोपदी मुर्मू, आज अयोध्या में श्रीरामयंत्र की स्थापना में लिया हिस्सा

president

President: द्रौपदी मुर्मु यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। आज सुबह वो महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । स्थानीय परंपराओं के अनुसार तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट पर उत्साह और आदर का माहौल देखने को मिला।President

Read Also-केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान राम की आराधना की साथ ही राम मंदिर में श्री राम यंत्र की स्थापना में हिस्सा भी लिया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल रहा । पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई । उनका यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है । यह यंत्र मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राम नाम यंत्र की स्थापना अत्यंत शुभ और पवित्र मानी जाती है । राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे तक अयोध्या में रहेंगी।President

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *