बेंगलुरू के पास दम घुटने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत

Karnataka: Four migrant workers die of suffocation near Bengaluru

Karnataka: कर्नाटक में बेंगलुरू शहर के बाहरी इलाके में असम के चार प्रवासी मजदूर किराए के मकान में मृत पाए गए। उनकी मौत दम घुटने से हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने शनिवार यानी आज 31 जनवरी को ये जानकारी दी। मृतकों की पहचान जयंत शिंदे, निरेन्द्रनाथ, डॉक्टर टाइड और धनंजय टाइड के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 वर्ष के आसपास थी। Karnataka Karnataka

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चूल्हे पर चावल पकाते समय कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो गई, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई। खबरों के मुताबिक, घर में हवा आने-जाने का कोई इंतजाम नहीं था और एकमात्र खिड़की भी बंद थी। यह घटना शुक्रवार 30 जनवरी की देर रात होस्कोटे तालुक के सुलिबेले पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में घटी। पीड़ित पास के एक गोदाम में सामान लादने और उतारने का काम करते थे। ठंड के मौसम के कारण उन्होंने दरवाजे और खिड़कियां कसकर बंद कर रखी थीं, जिससे घर पूरी तरह से बंद हो गया था।

Read Also: रिलायंस जियो का AI शिक्षा अभियान! हरियाणा में स्कूली छात्रों और शिक्षकों को एआई-रेडी बनाने की पहल

अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि खाना पकाने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो गई। घर में हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था नहीं थी। मजदूर बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।” मामला तब सामने आया, जब एक दोस्त उस घर पर गया। पुलिस के मुताबिक, जब दरवाजे पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने बाहर से खिड़की खोलने की कोशिश की। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारी मौत के सटीक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। Karnataka

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *