हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने मोदी सरकार के बजट 2026-27 को विकसित भारत के सपनों का सोपान कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस बजट में 2047 में विकसित भारत के सपने का सोपान स्पष्ट रूप से दिखता है। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक प्रगति पर उन कर्तव्यों का उल्लेख करता है जिसमें निवेश, रोजगार और उद्योगों का सृजन शामिल है।
Read Also:बजट 2026 में खेल सामग्री के लिए 500 करोड़ रुपये, खेलो इंडिया को फिर से मिला ज्यादा आवंटन
डॉ. पूनिया ने कहा कि बजट में जनता की उम्मीदों, शिक्षा, एमएसएमई जैसी संस्थाओं को देश की रीढ़ बनाने के जो प्रावधान किए हैं वह निश्चित तौर पर अभिनंदनीय है। मोदी सरकार के बजट में जनता की सहुलियतों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि खेती सबसे बड़ा क्षेत्र है, किसानों की आय कैसे बढ़े इस बात पर बजट में मोदी सरकार ने फोकस किया है। बजट में आज के युग की आईटी को भारत की ताकत बनाने, नई पीढ़ी को तैयार करने जैसे लक्ष्य रखे गए हैं। डा. पूनिया ने कहा कि यह बजट समग्रता से तैयार किया गया विकसित भारत के सपने का सोपान निश्चित करता है।
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने काल खंड का 9वां बजट पेश किया है। खास तौर पर मोदी सरकार देश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। केवल किसी देश की जीडीपी के अनुमान से उसकी अर्थव्यवस्था का आकलन नहीं होता है, बल्कि समग्रता को लिए होता है इसलिए बजट में सभी पक्षों का ध्यान रखा गया है।
Read Also: “वित्त मंत्री गेंद खेलने से चूक गईं, स्टंप हो गईं” बजट को लेकर शशि थरूर का तंज
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि किसी देश की आर्थिक तरक्की बड़ा कारक होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में उद्योग, निवेश और रोजगार को सुनिश्चित किया है। मोदी सरकार लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बजट में शिक्षा के नवाचार और इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्कृति से लेकर पर्यटन तक सभी को समाहित किया गया है।
सतीश पूनिया ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास मोदी सरकार का मूलमंत्र है। यह बजट पूरी तरह से समावेशी बजट है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि पूर्वोत्तर व जम्मू कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब यह बजट धरातल पर आएगा तब हरियाणा से लेकर राजस्थान तक का इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा।
