Haryana: भिवानी में स्वास्थ्य विभाग की नई पहल, हर वार्ड में जाकर स्वास्थ्य विभाग करेगा नागरिकों की जांच

Haryana:

Haryana: भिवानी में स्वास्थ्य विभाग ने एक सराहनीय और जनहितकारी पहल की शुरुआत की है। अब विभाग की टीम खुद हर वार्ड में जाकर नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करेगी, जिससे लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें भिवानी के सभी 31 वार्डों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में एक्स-रे, ब्लड प्रेशर और शुगर सहित कई जरूरी जांचें मौके पर ही की जा रही हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

डॉ. आयुषी आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड-वार जाकर लोगों की जांच कर रही है, ताकि समय रहते बीमारियों का पता लगाया जा सके और उचित उपचार दिया जा सके। भिवानी के वार्ड नंबर 2 में आयोजित कैंप में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की।सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। साथ ही सरकार का विशेष फोकस टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करना है। डॉक्टरों के अनुसार, टीबी एक ऐसी बीमारी है जो एक मरीज से करीब 10 लोगों तक फैल सकती है, इसलिए समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है।
वही डॉ. आयुषी आहूजा ने बताया कि टीबी की पहचान समय रहते हो जाए तो इसका इलाज संभव है, इसलिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए और जांच जरूर करवानी चाहिए। सरकार टीबी मरीजों के लिए कई सुविधाएं भी प्रदान कर रही है, जिससे मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो।भिवानी में स्वास्थ्य विभाग की यह पहल न केवल लोगों को राहत दे रही है, बल्कि स्वस्थ समाज की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *