स्वाद के चक्कर में खाली कर दी घर की तिजोरी! मोमोज के बदले गंवा दिए 85 लाख के गहने

Uttar Pradesh: In pursuit of taste, they emptied their home's safe! They lost jewelry worth 85 lakhs in exchange for momos.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक किशोर को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर मोमोज खिलाने के बदले उससे 85 लाख रुपये मूल्य के जेवरात ले लिए। पुलिस ने सोमवार यानी आज 2 फरवरी को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रामपुर कारखाना थाने में किशोर के पिता की शिकायत पर एफआईआर की गई है।

दरअसल, वाराणसी के मंदिर में पुजारी शिकायतकर्ता विमलेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहा पर मोमोज का ठेला लगाने वाले तीन युवक उनके परिवार के गहने लेकर फरार हो गए। मामला तब सामने आया जब किशोर की बहन ने अपने गहने मांगे। अलमारी खोलने पर देखा कि सभी गहने गायब थे। इस पर सातवीं कक्षा के छात्र किशोर ने बताया कि उसने गहने मोमोज के बदले में युवकों को दे दिए। Uttar Pradesh

Read Also: जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रफ्तार! 55.4 पर पहुंचा PMI

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गहने लेकर फरार हो गए और फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में मिश्रा ने बताया कि युवकों ने उनके बेटे से दोस्ती की। इसके बाद उन्होंने उसे मोमोज दिए, और बेटे ने घर से गहने निकालकर आरोपियों को सौंप दिए। शिकायतकर्ता ने ये भी बताया कि जेवरात उनके बेटे और बेटी के थे। Uttar Pradesh 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *