Union Budget 2026: केंद्रीय बजट में इस ऐलान के साथ, सरकार ने कथित ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ को सुर्खियों में ला दिया है। ये तेजी से बढ़ता हुआ इकोसिस्टम है, जिसमें एनिमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन शामिल हैं।
इस कदम का मकसद छात्रों को तेजी से पैर पसारती मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना है। साथ ही युवा छात्रों को पारंपरिक नौकरी तलाशने की मानसिकता से हटकर अपना काम शुरू करने की ओर प्रेरित करना है। Union Budget 2026
Read Also: मोहनलाल की ‘L366’ में मीरा जैस्मिन की एंट्री, सालों बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी हिट जोड़ी
शिक्षाविदों का मानना है कि ये प्रस्ताव किताबी पढ़ाई और इंडस्ट्री की उम्मीदों के बीच बरसों से चली आ रही खाई को पाटने में मदद कर सकता है। खासकर क्रिएटिव और डिजिटल क्षेत्रों में किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक कौशल मायने रखते हैं। Union Budget 2026
छात्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में जल्दी एक्सपोजर मिलने से उन्हें कम उम्र में ही अपने हुनर को पहचानने में मदद मिलेगी। इससे उनके करियर का महत्वपूर्ण समय बर्बाद होने से बच जाएगा।
सरकार के मुताबिक, ये पहल शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के साथ जोड़ने की कोशिश है। इसका मकसद कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों को शुरू से व्यावहारिक कौशल से लैस करना है, जिससे उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके। Union Budget 2026
