India Us Trade Deal: हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक, दिया ये बड़ा बयान

India Us Trade Deal

India Us Trade Deal: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पूर्व विदेश सचिव और सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत की बदलती कूटनीतिक और आर्थिक ताकत का खाका खींचा। श्रृंगला ने भारत-यूएस ट्रेड डील को ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ करार देते हुए इसे ‘नए भारत’ की वैश्विक धमक बताया। India Us Trade Deal

सदन में चर्चा के दौरान हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की तुलना यूरोपीय संघ (EU) के साथ हुए समझौते से की। उन्होंने कहा कि अगर ईयू डील ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ है, तो अमेरिका के साथ हुआ यह समझौता ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ है। श्रृंगला के मुताबिक, ये दोनों समझौते भारतीय निर्यातकों और किसानों के लिए 60 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार के दरवाजे खोलते हैं। India Us Trade Deal:

Read Also: ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम! दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के लिए बनेगा रणनीतिक भंडार

आंकड़ों के जरिए विपक्ष को जवाब देते हुए श्रृंगला ने स्पष्ट किया कि भारत का 18% टैरिफ वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी कम है। उन्होंने जोर दिया कि इससे सूरत, लुधियाना, तिरुपुर और सिलीगुड़ी जैसे औद्योगिक केंद्रों के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़त मिलेगी। श्रृंगला ने अनुमान जताया कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार इस साल के अंत तक 300 बिलियन डॉलर और अगले दो वर्षों में 500 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। India Us Trade Deal

रूस से तेल आयात पर उठ रहे सवालों पर श्रृंगला ने रणनीतिक स्पष्टता दी। उन्होंने कहा कि भारत किसी एक क्षेत्र पर निर्भर नहीं रहना चाहता। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और कीमतों के अंतर के कारण अब भारत अमेरिका, ब्राजील और गुयाना जैसे देशों से तेल खरीदकर अपनी ऊर्जा सुरक्षा को ‘बैलेंस’ कर रहा है।India Us Trade Deal:

Read Also: Parliament: लोकसभा में जोरदार हंगामा, चेयर पर पेपर उछालने वाले सांसद पूरे सेशन के लिए सस्पेंड

भविष्य की तकनीक पर बोलते हुए उन्होंने दिल्ली में होने वाले ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का जिक्र किया। श्रृंगला ने गर्व से कहा कि भारत अब उभरती हुई तकनीक के क्षेत्र में ‘रूल टेकर’ (नियम मानने वाला) नहीं, बल्कि ‘रूल मेकर’ (नियम बनाने वाला) बन गया है।अपने संबोधन के अंत में हर्षवर्धन श्रृंगला ने विपक्ष से अपील की कि जब भारत वैश्विक मंच पर बोलता है, तो हमें ‘टीम इंडिया’ के रूप में एक स्वर में बोलना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण को ‘विकसित भारत @100’ का एक रणनीतिक ब्लूप्रिंट बताया।India Us Trade Deal:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *