CM रेखा गुप्ता की बड़ी सौगात, राशन कार्ड धारकों को होली-दीपावली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

Delhi

Delhi: दिल्ली सरकार ने मंगलवार  कैबिनेट बैठक की  बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि होली और दिवाली पर दिल्ली के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।

Read Also: दोपहर में अचानक से कम होने लगती है ऊर्जा? आपके शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी!

Read Also: ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम! दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के लिए बनेगा रणनीतिक भंडार

उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार के संकल्प पत्र के वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। इसके तहत दिल्ली के करीब साढ़े 17 लाख राशन कार्ड धारकों को सिलेंडर की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे त्योहारों के समय गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी। Delhi:

सरकार के मुताबिक जिन राशनकार्ड धारक परिवारों के एकाउंट में सीधा राशि को ट्रांसफर किया जाएगा , उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर पाइप्ड गैस कनेक्शन है, उन्हें भी 853 रुपये की राशि डीबीटी के जरिए दी जाएगी। यह लाभ इसी होली से लागू किया जाएगा।Delhi:

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने बाकी वादों को भी इसी तरह चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। सीएम ने कहा कि राशन कार्ड धारकों और पीएनजी इस्तेमाल करने वालों दोनों को 853 रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी जाएगीदिल्ली सरकार का कहना है कि इस फैसले से त्योहारों के दौरान लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। अब इस योजना के क्रियान्वयन पर सभी की नजर रहेगी।Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *