उत्तरकाशी में बचाव अभियान तेज, सेना ने बेली ब्रिज 24 घंटे में बनाकर किया तैयार

Uttarakhand

Uttarakhand: भारतीय सेना ने सीमा सड़क संगठन और दूसरे बचाव दलों के साथ मिलकर उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गंगनानी और हर्षिल को जोड़ने वाला एक बेली ब्रिज बनाया है।इस पुल के जरिए आपदा प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सकेगी, साथ ही फंसे हुए लोगों को बचाने में भी मदद मिलेगी।इंजीनियर बताते हैं कि खराब मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद 24 घंटे के अंदर पुल बनकर तैयार हो गया।Uttarakhand:

Read also-राहुल गांधी एक महिला के दो बार वोट देने के दावे के समर्थन वाले दस्तावेज साझा करें-निर्वाचन आयोग

बता दें, उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ की वजह से भयंकर तबाही मच गई। धराली गांव और हर्षिल में बना सेना का कैंप तहस-नहस हो गया।आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और 49 लोग लापता हैं। बचाव अभियान छठें दिन भी जारी है। शनिवार तक 1000 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। Uttarakhand:

Read also- Bengaluru: PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन’ का किया उद्घाटन

मेजर वासुदेव, बंगाल इंजीनियरिंग सेवा, सेना: बनाने के लिए इसमें 24 घंटा लगा हुआ है। और मौसम खराब था। बरसात हो रही थी। भींग के काम किया। और ये ब्रिज हम ग्रिप और बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के जो जवान आए थे, उनकी मदद से बनाया है और ये ब्रिज बनाने के लिए जगह कम होने की वजह से और स्टोन स्लाइडिंग की वजह से पहुंचने में दिक्कतें आईं। उसकी वजह से और थोड़ा सा समय लगा।”Uttarakhand:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *