AIIMS के डायरेक्टर  रणदीप गुलेरिया ने कोरोना का टीका लगवाकर दूर किया भ्रम

दिल्ली (कोरोना टीकाकरण):   कोरोना टीकाकरण का महाभियान शुरु हो चुका है । एम्स डायरेक्टर  रणदीप गुलेरिया ने कोरोना का टीकाकरण करवा कर कई लोगो के मन में चल रहे भ्रम को दूर किया है । एम्स में पहला टीकाकरण हुआ जिसमें सबसे पहला टीका मनीष कुमार जो सैनिटेशन डिपार्टमेंट में कर्मचारी को लगाया गया है रणदीप गुलेरिया  तीसरे व्यक्ति थे जिन्हें कोरोना की वैक्सीन लगाई गई ।

 

 

गुलेरिया ने कहा कि हम एक महाभियान की शुरुआत कर रहे है, हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक   पूरे देश में चलेगा । रणदीप गुलेरिया बड़े डॅाक्टर है ऐसे में यह लोगो के मन में चल रहे सभी प्रकार के भ्रम को दूर करता है । उन्होंने बताया की यह दोनो वैक्सीन  पूरी तरह से सुरक्षित है और हमें वैज्ञानिकों और डॅाक्टरों पर भरोसा करना चाहिए ।

 

ALSO READ- Corona Vaccination : कोरोना टीकाकरण का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, भावुक होते हुए कहा…

 

गौरतलब है कि वैक्सीन को लेकर कई लोगो में डर का भाव है कि कही वैक्सीन कोई गलत असर ना डाल दें लेकिन इस बार यह पूरी तहर से साफ कर दिया गया है कि यह वैक्सीन सुरक्षित है । वैक्सीन  लगवाने वाले सभी लोग अपना अनुभव बता रहे हैं कि हम  पहले जैसा ही महसूस कर रहे है, गर्व महसूस कर रहे हैं । कोरोना वैक्सीन टीकाकरण  की प्रक्रिया आरंभ होने के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल  है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *