लोकतंत्र में आपातकाल है काला धब्बा, 50 साल पूरा होने पर PM मोदी ने बोला राहुल गांधी पर हमला

Rahul Gandhi News:

Politics  News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को इमरजेंसी (Emergency) के 49 साल होने पर लोकतंत्र (Democracy) के इस काले दिन ( Black Day) को याद किया। पीएम मोदी ( PM Modi) ने कहा कि आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने इमरजेंसी का विरोध किया।

Read Also: खुशीयां लेकर आ रहा मानसून…होगी दिल्ली में झमाझम बारिश! जानें इन जगहों का भी मौसम?

देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि इमरजेंसी का काला दिवस (Black Day) हमें याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को नष्ट किया और भारत के उस संविधान को रौंदा, जिसका हर भारतीय बेहद सम्मान करता है। पीएम मोदी ( PM Modi) ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल (Emergency) लगाया, उन्हें हमारे संविधान के प्रति अपने प्यार का इज़हार करने का कोई अधिकार नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि इस कांग्रेस में आपातकाल वाली मानसिकता आज भी मौजूद है। भारत की जनता कांग्रेस की हरकतों को जान चुकी है। आपातकाल (Emergency) में देश को जेलखाना बना दिया गया था।

Read Also: आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर 25 जून को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी BJP

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि केवल सत्ता पर बने रहने के लिए, तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हर लोकतांत्रिक सिद्धांत की अवहेलना की और देश को जेल में बदल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जो भी व्यक्ति कांग्रेस से असहमत था, उसे प्रताड़ित और परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे कमजोर वर्गों को निशाना बनाने के लिए सामाजिक रूप से प्रतिगामी नीतियां लागू की गईं। इस सिलसिले में 18वीं लोकसभा के पहले दिन यानी सोमवार 24 जून को आपातकाल लगाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बीच नोंक झोंक भी देखने को मिली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *