BMRCL: बेंगलुरू मेट्रो ने टिकट किराया में की वृद्धि, जानें कितना बढ़ा किराया

BMRCL:  बेंगलुरू मेट्रो ने गुरुवार को किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो नौ फरवरी से प्रभावी होगी। किराए में चार प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जो दूरी के आधार पर एक रुपये से लेकर पांच रुपये तक है।बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने कहा कि ये बढ़ोतरी एफएफसी द्वारा निर्धारित स्वचालित फॉर्मूला का हिस्सा है। BMRCL

Read Also: BJP: सहकारी कैब सेवा ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत, तीन साल में राष्ट्रीय विस्तार का लक्ष्य

बीएमआरसीएल की तरफ से बताया गया कि 7.5 साल बाद बेंगलुरू मेट्रो का किराया बढ़ाया गया है। इसके साथ ही जोन को 29 से 10 तक ऑप्टिमाइज करने से औसतन 51.55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।भविष्य में किराए में कभी-कभार और ज्यादा बढ़ोतरी की ऐसी स्थिति से बचने के लिए, कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट से जुड़े एक ट्रांसपेरेंट एनुअल ऑटोमैटिक फेयर रिविजन फॉर्मूला या पांच फीसदी सालाना, जो भी कम हो, उसे सबसे पास के रुपये में राउंड ऑफ करके किराए में सालाना बदलाव करने की सिफारिश की है।BMRCL

Read Also: Crime News: राजस्थान में शादी के 3 महीने बाद प्रेमी से कराई पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नौ फरवरी 2026 से एक एनुअल ऑटोमैटिक फेयर रिविजन लागू किया जाएगा।वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2023-24 के ऑडिटेड फाइनेंशियल डेटा की तुलना करने पर, फॉर्मूला-बेस्ड इंडेक्स से पता चलता है कि लागत में 10.20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन, एफएफसी की शर्तों के मुताबिक, किराए में बदलाव सिर्फ पांच फीसदी तक ही सीमित रखा गया है।

बेंगुलुरू मेट्रो की तरफ से बताया गया है कि पीक आवर्स में पांच फीसदी डिस्काउंट, नॉन-पीक आवर्स में 10फीसदी डिस्काउंट, रविवार और तीन तय नेशनल हॉलिडे पर 10 फीसदी की छूट मिलेगा।BMRCL
टूरिस्ट कार्ड और ग्रुप टिकट पर भी सालाना फीसदी की बढ़ोतरी लागू होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *