Bihar Crime News: पटना के फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: पटना के फुलवारी शरीफ में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक 36 साल के आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इसके बाद हत्यारा वारदात के बाद फरार हो गया।विकास विहार कॉलोनी में सुनील कुमार को मोटरसाइकिल पर आए आदमी ने गोली मार दी। कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। Bihar Crime News:

Read Also: Meghalaya Mine Blast: मेघालय खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, रेस्क्यू जारी

दुकानदार बंटी कुमार ने बताया, ”उसने मुझसे सिगरेट मांगी और जैसे ही मैं उसे सिगरेट दे रहा था, एक आदमी मोटरसाइकिल पर आया और गोली चला दी। कम से कम 7-8 गोलियां चलाई गईं। उसने मुझे चुप रहने की धमकी दी, नहीं तो मुझे भी मार दिया जाएगा।”Bihar Crime News:

Read Also: Bollywood: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर देशभर में मचा सियासी बवाल, ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार का क्रिमिनल रिकॉर्ड था। उसके नाम पर दर्जनों केस दर्ज थे। हत्या के पीछे दुश्मनी या पुरानी रंजिश वजह हो सकती है।फुलवारी शरीफ पुलिस को घटनास्थल से तीन गोलियों के खाली खोखे मिले हैं।हत्यारे का पता लगाने में मदद के लिए आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *