Bollywood: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर देशभर में मचा सियासी बवाल, ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की

Bhopal

Bhopal: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ में ब्राह्मण समुदाय के कथित अपमान को लेकर शुक्रवार को पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन हुए। उनकी मांग है कि फिल्म का नाम बदला जाए।भोपाल में ब्राह्मण समुदाय ने इस थ्रिलर फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन किया।मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन हुए। उच्च जाति के समुदाय का मानना ​​है कि ये फिल्म ब्राह्मणों का अपमान करती है। Bhopal

Read Also: RBI के ब्याज दरों का यथावत रखने के बाद शेयर बाजार में गिरावट

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “बुधवार से ब्राह्मण समुदाय सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और फिल्म का नाम बदलने की मांग कर रहा है।”वहीं, हरिद्वार में ब्राह्मण समुदाय ने कहा कि देश में ऐसा कुछ भी नहीं चलना चाहिए जो देश को बांटे।Bhopal

Read Also: Islamabad Blast: पाकिस्तान के इस्लामबाद में आत्मघाती हमला, नमाज के दौरान हमलावर ने खुद को उड़ाया

महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद ने कहा, “ये एक घिनौना काम है, जो हमें हमारी संस्कृति से दूर कर रहा है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि ऐसा कुछ भी न चले जो देश को बांटे।घूसखोर पंडत’ की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग ‘पंंडत’ के नाम से जानते हैं।

जल्दी पैसा कमाने की चाह में वो एक ऐसे षड्यंत्र में फंस जाता है, जो उसकी सोच से कहीं बड़ा है। कहानी तब मोड़ लेती है, जब दिल्ली की सड़कों पर एक गंभीर रूप से घायल युवती को चलती कार से फेंका जाता है।Bhopal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *