Tariff Removal: अमेरिका ने शनिवार को कहा कि भारत ने रूस से तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसके बाद सात फरवरी से भारतीय सामानों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क हटा दिए जाएंगे।
व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक कार्यकारी आदेश के अनुसार, भारत ने अगले 10 वर्षों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ एक ड्राफ्ट तैयार करने की भी प्रतिबद्धता जताई है। Tariff Removal
Read Also: Haryana: हुड्डा के लंच में शामिल हुए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी, दिग्गज नेताओं का भी लगा जमावड़ा
इसमें कहा गया है, “सात फरवरी, 2026 को स्थानीय समय के अनुसार रात 12.01 बजे या उसके बाद उपभोग के लिए आयातित या गोदाम से उपभोग के लिए निकाले गए माल के संबंध में, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयातित भारत के उत्पादों पर कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लगाए गए 25 प्रतिशत की अतिरिक्त मूल्य-आधारित शुल्क दर लागू नहीं होंगे।”” Tariff Removal
पिछले साल अगस्त में, अमेरिका ने रूस से कच्चे तेल की खरीद के विरोध में भारत पर 25 प्रतिशत का जवाबी शुल्क और अतिरिक्त 25 प्रतिशत का कर लगाया था।
Read Also: Haryana: हुड्डा के लंच में शामिल हुए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी, दिग्गज नेताओं का भी लगा जमावड़ा
कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि अगर अमेरिकी वाणिज्य सचिव को पता चलता है कि भारत ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल का आयात फिर से शुरू कर दिया है, तो ट्रंप की टीम यह सिफारिश करेगी कि “मुझे भारत के संबंध में अतिरिक्त कार्रवाई करनी चाहिए या नहीं और किस हद तक करनी चाहिए, जिसमें ये भी शामिल है कि क्या मुझे भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत की अतिरिक्त मूल्य-आधारित शुल्क दर फिर से लागू करनी चाहिए।” Tariff Removal
