Tamil Nadu: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के ऐलान के बाद तमिलनाडु में तिरुपुर के होजरी उद्योग में उत्साह है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अगस्त 2025 में भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया था। उस समय तिरुपुर से अमेरिका होने वाले निर्यात को झटका लगा था।
अभी तिरुपुर सालाना 45,000 करोड़ रुपये के होजरी उत्पादों का निर्यात होता है। इसमें से लगभग 40 प्रतिशत सिर्फ अमेरिका को भेजा जाता है। कुछ निर्यातकों का कहना है कि टैरिफ में कटौती के बाद, होजरी उद्योग 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात लक्ष्य तक पहुंच सकता है।
Read Also: रायपुर पहुंचे अमित शाह, नक्सलवाद पर समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता
उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि अमेरिकी टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत होने से वे निर्यात ऑर्डर वापस मिल सकते हैं जो दूसरे देशों के पास चले गए थे। अमेरिका को होने वाले निर्यात में सुधार की उम्मीदों के साथ, तिरुपुर के व्यवसायी अब वैश्विक मानकों और अमेरिकी खरीदारों की मांग को पूरा करने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे और कुशल जनशक्ति की मांग कर रहे हैं। Tamil Nadu
