Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे आ रहा बदलाव

Delhi Weather

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव साफ नज़र आने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंडक का एहसास कम होता जा रहा है। सुबह के वक्त हल्की ठंड, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को महसूस हो रही है। इसी बीच हवाओं की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली की हवा की सेहत में भी मामूली सुधार दर्ज किया गया है। Delhi Weather

Read Also: चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

दिल्ली में आज ओवरऑल AQI 200 के भी नीचे दर्ज किया गया है। AQI के 200 से नीचे आते ही हवा का स्तर खराब श्रेणी से निकलकर मॉडरेट श्रेणी में पहुंच गया है। बीते कई दिनों से राजधानी में AQI खराब से लेकर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ था, लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे सुधार दर्ज किया जा रहा है। Delhi Weather

Read Also: तुलु नाडु में ‘सिरी जात्रे’ हुआ सम्पन्न, आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम

मौसम विभाग के मुताबिक, तेज रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से प्रदूषण स्तर में यह गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बना रहा, तो दिल्लीवासियों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, बदलता मौसम और तेज हवाएं राजधानी की हवा के लिए राहत भरी खबर बनकर सामने आ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली की फिज़ा और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। Delhi Weather

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *