दीपेंद्र हुड्डा ने बीपीएल कार्ड कटने और HSC अध्यक्ष और स्टूडेंट के मुद्दे पर सरकार पर लगाए बड़े आरोप

Deepender Hooda: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बीपीएल राशन कार्ड कटने, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग HSC के अध्यक्ष की नियुक्ति, और स्टूडेंट्स के मुद्दों को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर गरीब विरोधी नीतियों का आरोप लगाया है। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने हाल ही में लाखों गरीब परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काट दिए, जिससे इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया।

Read also- Sports: विश्व मुक्केबाजी कप में सर्वश्रेष्ठ रहा भारत का प्रदर्शन, कोच धर्मेंद्र बोले- रिकॉर्ड टूटने के….

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बीपीएल कार्ड बड़े पैमाने पर बनाए गए, लेकिन अब इन्हें तेज़ी से काटा जा रहा है, दीपेंद्र हुड्डा ने इसे देश का बड़ा बीपीएल कार्ड घोटाला बताते हुए चुनाव आयोग से भी संज्ञान लेने को कहा है।इसके अलावा,दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSC) के कामकाज और इसके अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि HSC में भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हो रहा है। हुड्डा ने कहा कि प्रश्न पत्रों में कॉपी-पेस्ट के ज़रिए गड़बड़ियां की जा रही हैं, और पसंदीदा अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने के लिए योग्य हरियाणवी युवाओं का हक मारा जा रहा है।

Read also- MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में किया क्रिकेट संग्रहालय का उद्घाटन

दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है, और भर्ती परीक्षाओं में लगातार घोटाले हो रहे हैं। जिससे स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर लग गया है।दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से इन शिकायतों का समाधान करने और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार हरियाणा के स्थानीय युवाओं को नज़रअंदाज़ कर रही है। उन्होंने कहा कि HSC अध्यक्ष से लेकर नायब तहसीलदार जैसे पदों पर बाहरी राज्यों के लोगों को नियुक्त किया जा रहा है, जबकि हरियाणा में योग्य उम्मीदवारों की कमी नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *