Guru Gobind Singh Jayanti 2021 : सिख किसानों ने उत्साह के साथ मिलकर मनाया गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन

किसान आंदोलन : आज सिखों के  10वें और आखिरी धर्म  गुरु  गोविंद सिंह की जयंती है आज के दिन सिख समुदाय के लोग प्रभात फेरी निकालते हैं, कीर्तन का आयोजन करते हैं और पूजा – अर्चना भी करते हैं । गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की शुरुआत की थी उनकी शिक्षाएं आज भी प्रेरणा दायक है ।

गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से किसान कृषि कानून के विरोध में आंदोलन पर बैठे जिन्होनें आज  गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन मनाया प्रभात फेरी निकाली गई  है नगर कीर्तन निकाला जा रहा है साथ ही साथ तलवार और बालों के साथ-साथ सिख समुदाय के लोगों ने करतब दिखाए।

 

ALSO READ- India ने ब्रिसबेन में रचा इतिहास, Australia के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज

 

वही दूसरी ओर  यूपी गेट पर किसानों के अलग-अलग प्रांतों में फूल मालाओं से स्वागत किया गया और सभी लोग शामिल हुए सैकड़ों की तादाद में नगर कीर्तन में महिलाएं भी शामिल रहीं ।  किसानों से बातचीत की और जाना की क्या वजह है सड़क पर गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन मनाना पड़ रहा है। इस पर  किसानों ने कहा कि सरकार कानून रद्द नही कर रही है वह कानून रद्द कर दें तो हम अपने घर चले जाएंगे ।

किसान आंदोलन के बीच किसान इससे पहले कई पर्व मना चुके हैं और आज गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई जा रही है जिसमें कुछ लोग करतब कर रहें हैं तो कई लंगर की तैयारी में लगे हैं ।

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *