Shakur Basti: शकूर बस्ती इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और करीब दो एकड़ क्षेत्र में फैली आग पर काबू पाने के लिए बाद में और गाड़ियों को भेजा गया। झुग्गियों में इस्तेमाल अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई।Shakur Basti:
आग पर देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर काबू पा लिया गया। यह सुनिश्चित करने के लिए शीतलन अभियान जारी है कि आग फिर न भड़के। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।Shakur Basti:
Read Also: Haridwar: 40 फुट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 10 घंटे बाद शव बरामद
स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिसकी वजह से आग ने इतना बड़ा रूप ले लिया. लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते मदद पहुंच जाती, तो नुकसान कम हो सकता था।डीसीपी पंजाबी बाग ने बताया कि करीब साढ़े ग्यारह बजे आग की कॉल मिली ऑफ तुरंत पुलिस ओर फायर गाड़ी मौके पर आई। आग को बुझाने का काम किया फिलहाल आग पर काबू है बाकी जांच के बाद पता चल पाएगा।
Read Also: USA: पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी के आरोप में नौका पर हमला
डीसीपी पंजाबी बाग- फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग जांच में जुटा है। इस घटना ने एक बार फिर झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सहायता की मांग भी तेज हो गई है।Shakur Basti
