ख्याला में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ा

West Delhi: Minor stabbed to death in Khayala, police arrest two boys

West Delhi: पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब पौने नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल के जरिए नाबालिग को चाकू मारे जाने की घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसने घायल को एक सामुदायिक केंद्र के पास खुले इलाके में पड़ा पाया।

Read Also: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘लाहौर 1947’ अगस्त में होगी रिलीज

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़ित के पेट में चाकू से वार किया गया था। उसे गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि लड़का इसी इलाके का निवासी था और एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता था। उसके पिता दर्जी का काम करते हैं और उसके दो भाई हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि दोनों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत हिरासत में रखा गया है।  West Delhi

Read Also: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान की ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में वापसी पर निगाह

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये घटना पीड़ित और दोनों लड़कों के बीच हुए झगड़े के बाद हुई।’’ पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने स्कूली पढ़ाई बीच में छोड़ दी है और वे आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं। इस संबंध में ख्याला थाने में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।  West Delhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *