पैसों के लेन-देन को लेकर मामा-भांजे में हुए विवाद, मामा की मौत, भांजा और उसकी पत्नी गिरफ्तार

Haryana Murder Case, Rewari News Video, Online Rewari News Video, Rewari News Video Clips, Rewari Hindi News Video, Online Rewari News, रेवाड़ी न्यूज़

Haryana Murder Case : रेवाड़ी के कोसली स्थित बव्वा गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर मामा-भांजे के बीच हुए विवाद में मामा की मौत के मामले में आरोपी भांजे और उसकी पत्नी को कोसली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी विद्यानंद ने बताया की दखौरा निवासी रोहित ने नोटबंदी के दौरान गांव बव्वा निवासी मामा परशुराम (44) के खाते में दो लाख रुपये डाले थे। रोहित द्वारा खाते में डाले गए पैसे परशुराम से खर्च हो गए।

Read also- Carrot Benefits In Winter: सर्दियों में रोज खाएं गाजर, मिलेंगे ये चौंकाने वाले फायदे

डीएसपी ने आगे बताया कि जिसे लौटाने के लिए रोहित लगातार दबाव बना रहा था। परशुराम और रोहित दोनों गुरुग्राम रहते है। परशुराम कंपनी में काम करता है। 8 फरवरी यानी रविवार को वह परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। रोहित भी शादी में शामिल होने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ बव्वा गांव आया हुआ था। शादी में शामिल होने के बाद रोहित अपने मामा के घर पहुंच गया। इसी दौरान पैसों को लेकर दोनों में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।

Read also- सरकार ने अमेरिका के सामने किया समर्पण, ‘भारत माता’ को बेच दिया- राहुल गांधी

आपको बता दें कि जिसमें परशुराम के सर में चोट लग गई और बेहोश होने पर रोहित अपने परिवार और साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर चले गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।(Haryana Murder Case) जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक परशुराम की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज करते कार्यवाही शुरू की थी। एसएचओ मनोज कुमार और कोसली पुलिस की टीम ने दबिश देते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।Haryana Murder Case  Haryana Murder Case Haryana Murder Case Haryana Murder Case 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *