Dehradun Murder : देहरादून शहर के बीचोंबीच बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रमुख गैस एजेंसी के मालिक की स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।दस दिन के भीतर शहर में हत्या की यह दूसरी वारदात है।देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रमोद कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।Dehradun MurderDehradun Murder
उन्होंने बताया कि तिब्बती मार्केट में बने मंदिर के बाहर सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह घटना उस समय हुई जब बसंत विहार क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी अर्जुन शर्मा (42) रोज की तरह टेनिस खेलकर स्टेडियम से बाहर आने के बाद घर जाने के लिए कार में बैठने वाले थे।पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि शर्मा को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, Dehradun Murder Dehradun Murder
Read also-Uttarakhand: CM धामी ने की रेल परियोजनाओं की समीक्षा, एस्केप टनल पैरेलल रोड के रूप में विकसित होगी
जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।इसी बीच, मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने अपनी सास बीना शर्मा सहित चार लोगों पर अपने पति की हत्या का शक जताया है और पुलिस को एक तहरीर सौंपी है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।तहरीर में अभिलाषा ने कहा है कि उनकी सास का विनोद उनियाल, उनकी पत्नी संगीता उनियाल तथा एसके मैमोरियल अस्पताल के मालिक डॉ अजय खन्ना के साथ पैसों का लेन-देन होता था जिसका उनके पति अर्जुन शर्मा विरोध करते थे और इसी बात को लेकर उनका अपनी मां से विवाद था।अभिलाषा ने इसी विवाद के कारण इन व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या करवाए जाने का शक जताया है।Dehradun Murder Dehradun Murder Dehradun Murder
Read also- सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज नहीं होने पर SSP के खिलाफ किया प्रदर्शन
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सिर्फ 10 दिन के अंतराल में देहरादून शहर में यह दूसरी हत्या है। इससे पहले, दो फरवरी को मच्छी बाजार में एक युवक ने कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर 22 वर्षीय युवती की हत्या कर दी थी।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल रेंज, राजीव स्वरूप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.
