Haryana: अस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले CM सैनी, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Haryana:

Haryana: सूरजकुंड मेले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए लोगों से आज फरीदाबाद के सुप्रीम अस्पताल में मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम सैनी ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था और सरकार इसके प्रति बेहद गंभीर है। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।Haryana:

Read Also: CM रेखा गुप्ता ने 85 करोड़ रुपये की SC – ST  कॉलोनी परियोजनाओं की शुरुआत की

Read Also: ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त, परिवहन सेवाएं बाधित

सीएम सैनी ने दिया बड़ा बयान

हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर श्री जगदीश प्रसाद के प्रति भी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद देगी। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’ बनाएगी, जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को सुरक्षित बनाना होगा। Haryana: 

इससे आमजन की सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित की जा सकेगी। इस दौरान हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, एमडी हरियाणा टूरिज्म पार्थ गुप्ता, डीसी आयुष सिन्हा, सीएमओ जयंत अहूजा मौजूद रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *