उर्फी जावेद ने बीजेपी की चित्रा बाघ के खिलाफ क्यों दर्ज कराई शिकायत

Urfi javed case, उर्फी जावेद ने बीजेपी की चित्रा बाघ के खिलाफ क्यों दर्ज कराई .....

अमन पांडेय: बीजेपी नेता चित्रा बाघ और उर्फी जावेद के बीच शुरु हुई कोल्ड वॉर थमने का नाम नहीं ले रही है। उर्फी जावेद ने महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष और बीजेपी लीडर चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है। बीजेपी की चित्रा इससे पहले उर्फी जावेद को पब्लिक प्लेस में आपत्तिजनक कपड़े पहनने पर भड़क चुकी हैं। अब उर्फी ने चित्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें वह लगातार धमकी दे रही हैं। इस बारे में उर्फी जावेद के वकील नितिन सातपुते ने जानकारी दी। आइए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

उर्फी जावेद के वकील सातपुते ने कहा, ‘उर्फी जावेद को धमकाने के लिए हमने वाघ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सत्ताधारी पार्टी का कोई सदस्य धमकी दे रहे है  इसका मतलब ये है कि सरकार इसका समर्थन करती है । इस तरह के कमेंट्स उर्फी जावेद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाघ आगे इस तरह की टिप्पणियां ना करें, हम इसे रोकने के लिए मुंबई पुलिस से भी संपर्क करेंगे।

 

Read Also – DDA के अवैध झुग्गियों को हटाने के आदेश के खिलाफ दिल्ली भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन

 

बता दें कुछ समय पहले चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के उपर अश्र्लीलता  का आरोप लगाते हुए उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने मुंबई पुलिस से उर्फी की गिरफ्तारी की मांग की थी और तभी से दोनो के बीच  विवाद गहराता चला गया।

इसके बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए चित्रा किशोर बाघ के उपर तंज कसते हुए कहा कि मेरी डीपी इतनी धासू , चित्रा मेरी सासू।

चित्रा वाघ और उर्फी जावेद दोनो एक दूसरे खिलाफ एक्शन लेने  की मांग कर रहे हैं। अब देखना  ये होगा की ये मुद्दा कहां तक जाकर शांत होता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *