Guwahati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर पूर्वोत्तर की उपेक्षा करने और अपने शासनकाल के दौरान असम में उग्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।मोदी ने एक रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है और असम में उसके कार्यकाल के दौरान भय और असुरक्षा का माहौल बना रहा।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने ध्रुवीकरण और वोट बैंक की राजनीति में लिप्त होकर ऐसे निर्णय लिए, जिनसे इन चीजों को बढ़ावा मिला।’Guwahati
Read Also: नोएडा मेट्रो का विस्तार… बॉटनिकल गार्डन से नोएडा तक एक्वा लाइन के विस्तार को मिली मंजूरी
मोदी ने कहा, ‘‘देश का विभाजन मुस्लिम लीग के कारण हुआ था, लेकिन अब ‘एमएमसी’ – माओवादी, मुस्लिम, कांग्रेस – हैं और लोगों को इनके बारे में जागरूक होना चाहिए।’’प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया, लेकिन बीजेपी ‘‘अवैध अप्रवासन को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए अगले पांच साल राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं’’।उन्होंने ये भी दावा किया कि असम में 10 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस ‘‘सत्ता में रहने के समय से भी अधिक खतरनाक हो गई है और ये बात उसके नेताओं द्वारा दिये गये जहरीले बयानों से स्पष्ट है।’ Guwahati
Read Also: Delhi: CM रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का किया अनावरण
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने सात दशकों में ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल तीन पुलों का निर्माण किया, लेकिन बीजेपी सरकार ने 10 वर्षों में पांच पुलों का निर्माण किया।पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार के प्रयासों से असम में चौतरफा विकास हो रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी असम की पहचान और उसकी परंपराओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।’मोदी ने कहा कि बीजेपी की सफलता का श्रेय केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है और पार्टी संगठनात्मक शक्ति में भरोसा रखती है।Guwahati
