फऱाज अहमद फ्री में बना रहे हैं जय श्री राम के 51,000 टैटू

 Ram tattoo in free- उत्तर प्रदेश में कानपुर के रहने वाले टैटू कलाकार फ़राज़ अहमद इन दिनों फ्री में टैटू बनाने में लगे हैं। वो अयोध्या में राम मंदिर समारोह से पहले करीब 51,000 टैटू फ्री में बनाना चाहते हैं।

अहमद राम भक्तों के लिए ‘जय श्री राम’ का टैटू फ्री में बना रहे हैं। वो अभी तक करीब 300 से ज्यादा टैटू बना चुके हैं।वो एक टैटू की कीमत करीब हजार रुपये बताते हैं। अहमद का मानना है कि इस दौरान वो करीब पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के टैटू मुफ्त में बनाएंगे।राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है।

Read also – टाइम से निकल लें मेट्रो स्‍टेशन, अब मिलेंगी लंबी-लंबी लाइनें… DMRC ने बताई वजह

टैटू कलाकार फ़राज़ अहमद ने कहा कि आम आदमी टैटू नहीं करा पाता है लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग इससे ज्यादा से ज्यादा जुड़े। ज्यादा से ज्यादा लोग टैटू कराएं। इस टैटू की कीमत करीब -करीब 1000 से 1200 के बीच है। लेकिन हम लोग बिल्कुल मुफ्त में दे रहे हैं तो करीब 51 हजार लोगों को एक हजार का टैटू अगर दे रहे हैं तो करीब-करीब सवा पांच करोड़ कीमत की टैटू फ्री ऑफ कॉस्ट बंट जा रहे हैं। हमारी संस्था एक्सपोज टैटू के माध्यम से है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *